19 किसानों की फसल को हाथी ने पहुंचाया नुकसान, फेंसिंग और खंभे तोड़ने की घटनाएं भी सामने आई

by Kakajee News

 

कोरबा में 39 हाथियों ने फसल रौंदी और फेंसिंग-खंभे तोड़ दिए। वन मंडल कोरबा में हाथियों के झुंड ने 19 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। करतला रेंज में सबसे अधिक 38 हाथी घूम रहे हैं और उन्होंने सुरईआरा के 4 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा, पीड़िता में बाड़ी में घुसकर पौधे तोड़ने और फेंसिंग तोड़ने की घटना भी सामने आई है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क करने का काम कर रही है। 39 हाथी कोरबा वन मंडल में घूम रहे है19 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। सबसे अधिक 38 हाथी करतला रेंज में घूम रहे हैं। फेंसिंग और खंभे तोड़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

ग्रामीणों की माने तो हाथियों का दल पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। फसल तो बर्बाद हो ही रहे है जान माल कभी खतरा बना हुआ है उन्हें रतजग्गा भी करना पड़ रहा है। हमने इस संबंध में करतला रेंजर को फोन घटनाक्रम की जानकारी लेनी चाहिए लेकिन उनके द्वारा किसी तरह का जवाब सामने नहीं आया।
वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क करने का काम कर रही है। वहीं आसपास हाथी प्रभावित गांव में मुनादी कराई जा रही है कि वह हाथियों के करीब और जंगल ना जाए। नुकसान का आकलन करने और आगे की कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment