पुलिस कर्मी बनकर परिवार वालों को धमकाया, सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल कर अलमारी में रखे आभूषण लेकर हो गए फरार

by Kakajee News

दुर्ग । उतई थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी बनकर लाखो रूपये के चोरी की घटना सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे और उसके परिवार वालों को धमकाया कि उनके घर में ड्रग्स और गांजा छुपाकर रखा गया है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल दिया और अलमारी में रखे आभूषण चोरी करके फरार हो गए पुलिस ने पीड़िता शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।
उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में रहने वाली टामिन बंजारे के घर स्कूटी में दो युवक गाड़ी को गली में खड़ा करके पैदल ही उसके घर पहुंचे। और बोले कि हम लोग पुलिस वाले हैं। तुम लोग ड्रग्स और गांजा बिक्री का काम करते हुए। तुम लोगो के खिलाफ पाटन थाना में बहुत शिकायत है।और डराने धमकाने लगे। इसके बाद घर की जांच करने की बात कही। जांच के नाम पर परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। पहले सामने कमरे व पूजा घर में जाकर जांच की। इसके बाद पीछे के कमरे में पहुंच गए जहां अलमारी रखी थी। उसकी चाबी मांगने लगे। जिसका विरोध करने पर महिला पुलिस बुलाने की धमकी देकर डराने-धमकाने लगे। इससे घबराकर चाबी दी। सभी कमरों की जांच के बाद आरोपी चले गए। उनके जाने के बाद सामान चेक किया गया तो अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल,बिछिया और कान का झुमका एक छोटे पर्स गायब मिला रखा था। आरोपियों द्वारा पुलिस कर्मी बनकर चोरी करने का अहसास हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment