छोटा हाथी पलटा, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे घर, शराब के नशे में चालक

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी हादसे में 7 युवक घायल है जिनमें 3 की हालत गंभीर है जिनका प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम पंडरिया दलहा के रहने वाले युवक पिकनिक मनाने दल्हा पहाड़ गए थे,, शाम करीबन 6 बजे सभी ने छोटा वाहन से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे इस दौरान छोटा हाथी वाहन में 10 से 12 युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी है। जिसमें 7 युवक घायल हुए हैं जिसमें 3 युवकों की पैर टूट चुकी है हालत गंभीर है। मौके पर अफरा तफरी मची ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को दी गई,घटना स्थल पर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा टीम के साथ पहुंचे और घायलों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया,सभी का इलाज जारी है जिसमें 3 युवकों को गंभीर हालत बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है वाहन चालक का मुलायजा कराया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment