गांव में तीन भालू घुसने से मचा हडकंप, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद, पूरे गांव में दहशत का माहौल, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के भालूसटका गांव में शुक्रवार की सुबह जंगल से निकलकर तीन भालू अचानक गांव में आ जाने से पूरे गांव में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। गांव के ग्रामीण एकजुट होकर भालू को भगाने के प्रयास में जुट गए हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा रेंज के शहर से लगे भालूसटका गांव में शुक्रवार की सुबह अचानक तीन भालू देखे जाने से पूरे गांव में हड़कप मच गया। इन तीन भालू में एक मादा भालू और उसके दो बच्चे साथ में देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि भालू किसान की बाड़ी में लगे अमरूद और राहेल खाने घुसा हुआ था। इस दौरान गांव के ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। जिसके बाद वे सभी एकजुट होकर भालू को वापस जंगल की तरफ खदेड़ने में जुट गए हैं। भालू को जंगल तरफ भगाने गांव के ग्रामीण हाथ में टांगी और डंडा लेकर भालू को दौड़ाते रहे। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की भी टीम मौके पर पहुंचकर गांव में मुनादी कराते हुए गांव के ग्रामीणों को भालू से दूर रहने की अपील कर रहा है।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि भालू पिछले कुछ दिनों से लगातार जंगल से निकलकर गांव की तरफ पहुंच रहे हैं जिससे पूरे गांव में भालू का आतंक बना हुआ है। चूंकि मादा भालू के साथ शावक रहने की वजह से वह बहुत ज्यादा ही आक्रामक हो जाते हैं ऐसे में किसी अनहोनी घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Related Posts