NR उद्योग में दर्दनाक हादसा, लोडर से दबकर सुपरवाइजर की मौत

by Kakajee News

 

ग्राम देलारी स्थित एन आर उद्योग में आज एक बड़ा हादसा हो गया। लोडर की लापरवाही से काम के दौरान सुपरवाइजर जयप्रकाश भगत, निवासी झारखंड, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पूंजी पथरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा लोडर चालक की गंभीर लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Comment