शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों के खिलाफ एक युवती ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 19 वर्षीय युवती ने तीन अलग-अलग युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि युवती ने तीन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग युवाओं द्वारा शादी के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार युवती ने बताया कि वह लगभग 2 साल पहले वह मप्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उस युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने पास बुला लिया। युवती अपने घर वालों को बिना बताए उसके पास चली गई और कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद युवक द्वारा शादी करने से इंकार करने के बाद वापस दौसा आने के लिए निकल गई।
इसी दरमियान उसकी जानकारी ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी अन्य युवक के साथ हुई बातचीत में बात शादी तक पहुंच गई, जिसके चलते दोनों साथ चले गए। वहां भी इस युवती के साथ उस युवक ने दुष्कर्म करके शादी करने से मना कर दिया।
इस सारे मामले में एक नया मोड़ तब आ गया, जब दूसरे लड़के के एक दोस्त ने युवती के साथ शादी करने का प्रस्ताव दिया और अपने साथ ले गया। जहां एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। बाद में पता लगने पर घरवाले युवती को लेने पहुंचे और अपने साथ ले आए।
दौसा आने के बाद युवती ने तीन अलग-अलग युवकों के खिलाफ, अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला क्राइम, शंकरलाल मीणा को दी है।
