कांगे्रसियों ने रेलवे स्टेशन में किया जमकर प्रदर्शन, पटरी पर बैठकर रोकी यात्री ट्रेनें, लेटलतीफी, निजीकरण के अलावा कैंसल….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेश में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के अलावा उनके कैंसल करने के साथ-साथ रेलवे के निजीकरण मुद्दे को लेकर आज जिला कांगे्रस ने प्रदेश कांगे्रस कमेटी के आव्हान पर रेल रोको आंदोलन का आगाज किया। रायगढ़ रेलवे स्टेशन में कांगे्रसी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झडप व धक्कामुक्की के बाद घंटों तक कांगे्रसी कार्यकर्ता रेल पटरी में बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे ने यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन अघोषित रूप से कुछ घंटों के लिये रोक दिया था बावजूद इसके कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने अपने रेल रोका आंदोलन को सफल बनाने के लिये पटरियों में बैठकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का प्रयास किया।

प्रदेश व्यापी रेल रोका आंदोलन के तहत रायगढ़ रेलवे स्टेशन में पुलिस व आरपीएफ के बल को धकेलकर कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने रेल पटरी में बैठकर यात्री ट्रेनों व मालगाड़ी को रोकने के लिये अपने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झडप व धक्का मुक्की भी देखने को मिली और कुछ कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते नजर आये।

जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष अरूण मालाकार ने काकाजी डाॅट काम को बताया कि लगातार यात्री ट्रेनों के घंटो लेट होनें के अलावा अचानक कैसिंल करने से प्रदेश की जनता खासी परेशान है और रेल का निजीकरण किया जा रहा है इसको लेकर कांगे्रस का यह आंदोलन नरेन्द्र मोदी के नीतियों के खिलाफ था। वरिष्ठ कांगे्रसी अरूण अग्रवाल ने काकाजी डाॅट काम को बताया कि नेता का कहना था कि पिछले कई माह से यात्री ट्रेनों के कैंसिल व लेट होनें के कारण गरीब यात्री काफी परेशान हैं जिसके लिये यह आंदोलन करना पड़ रहा है उनका कहना था कि लगातार यात्री ट्रेनों के परिचालन में गंभीर लापरवाही होनें से जनता को दिक्कते आ रही है जबकि कांगे्रस शासन में ऐसा नही था।

Related Posts