भाजपा की छत्तीसगढ़ में बनेगी सरकार, प्रदेश सरकार को बताया भ्रष्टाचार का दलदल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पाठक का बयान

by Kakajee News

रायगढ़। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज जिंदल हवाई पट्टी पहुंचे और यहां से कोरबा की परिवर्तन यात्रा में भाग लेने से पहले चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में जिस ढंग से सभी जाति संप्रदाय के लोग अपना समर्थन दे रहे हैं और आर्शीवाद दे रहे हैं। बडी संख्या में शामिल हो रहे हैं जिसे देखते हुए मै यह कह सकता हैं कि छत्तीसगढ़ में बयार चल रही है और भाजपा प्रचंड बहुमत से आयेगी।
छत्तीसगढ़ में बड़े नेताओं के आने के संबंध में उन्होंने कहा कि  हम सभी एक परिवार हैं। जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होते हैं तो छत्तीसगढ़ के नेता वहां सहयोग के लिये पहुंचते हैं। वैसे ही हम लोग यहां सहयोग के लिये आयें है। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांगे्रस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांगे्रस भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई पार्टी है और उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिये कुछ किया ही नही है। भाजपा शासनकाल में शुरू हुई अधिकांश योजनाओं को कांगे्रस के द्वारा बंद कर दिया गया है और अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है।

Related Posts