Raigarh News: प्रकाश नायक को महंगा पड़ा बिना अनुमति रैली निकालना, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी होगा नोटिस

by Kakajee News

Raigarh News:- रायगढ़। कांगे्रस की दूसरी लिस्ट जारी होनें के बाद रायगढ़ विधानसभा से प्रकाश नायक को दोबारा उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर जिला कांगे्रस कमेटी से आज उनका जोरदार स्वागत हुआ और उसी दौरान पूरे गाजे-बाजे के साथ एक रैली की शक्ल में वो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण करने पहुंचे। लेकिन इस रैली की सूचना मिलते ही रायगढ़ एसडीएम ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानने के साथ-साथ बिना अनुमति रैली निकालने पर रायगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को नोटिस जारी करने की बात कही है। Raigarh News:-

Raigarh News:- इस संबंध में रायगढ़ एसडीएम गगन शर्मा ने कहा कि रैली निकालने की सूचना अभी वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। इस रैली के संबंध में हमारे आॅफिस से कोई अनुमति नही ली गई थी नियमतः किसी भी राजनैतिक दल को ऐसा प्रदर्शन करने से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।

Raigarh News:- किसी भी प्रकार की रैली निकालने हेतु अनुमति लेने आॅफिस का कंट्रोल रूम 24 घंटे तक उपलब्ध रहता है। जिसका आवेदन फार्म कार्यालय में उपलब्ध भी है। बगैर अनुमति रैली निकालने के संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके ही उच्च अधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया जाएगा।Raigarh News:-

Related Posts