जन अदालत में नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, डीआरजी के लिए काम करने का लगाया आरोप

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है. नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने जन अदालत में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, डीआरजी के लिए काम करने का लगाया आरोप,इतना ही नहीं मौके पर ही बैनर भी बांधा है। नक्सलियो ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है।नक्सलियों की फिर एक बार कायराना करतूत सामने आई है। जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में बैनर बांध कर नक्सलियो ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है।

ग्राम गोमे में जहां नक्सलियो ने जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है। मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है। नक्सलियो ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है। हत्या की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

जवानों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम
गौरतलब हो कि बीते दिन ही कांकेर जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया था। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 आईईडी को बरामद कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया गया था। नक्सली बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

Related Posts