रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुसल्दा में रविवार की सुबह 57 जंगली हाथियों ने दस्तक दी। गांव के ग्रामीण जंगली हाथियों को खदेडने के प्रयास में लगे हुए थे इसी बीच जंगली हाथियों ने ग्रामीणांे को दौड़ाना शुरू कर दिया जिससे एक ग्रामीण हाथियों के चपेट में गया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं दो अन्य ग्रामीण अभी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार कुछ दिनों से धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के छाल रेंज में जंगली हाथियों के दल ने डेरा डाला हुआ है। इसी क्रम में रविवार की सुबह 57 की संख्या में जंगली हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव पहुंचा। जहां विशालकाल गजराजों से देखते ही अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
पुसल्दा गांव में पिछले सोमवार से कार्तिकेश्वर मेला का आयोजन किया जा रहा है और आज मेले के अंतिम दिन होनंे के कारण आसपास के कई गांव के लोगों की भीड़ पुसल्दा पहुंचे थे। इसी बीच अचानक गजराजों की धमक से पूरे गांव में भय का माहौल निर्मित हो गया और ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए जंगली हाथियों को वापस भगाने के प्रयास में जुटा रहा। इसी दरम्यान ग्रामीणों के हो हल्ला से जंगली हाथी आक्रोशित हो गए और फिर उसने भीड़ का दौड़ाना शुरू कर दिया। तभी एक ग्रामीण आसान राठिया निवासी बरभौना हाथी की चपेट मंे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी दो ग्रामीण जंगल में लापता हैं गांव के ग्रामीण उनकी भी पतासाजी में जुटे हुए हैं।
