BREAKING NEWS: चलती मालगाडी का एक डिब्बा पटरी से उतरा, पटरी का एक हिस्सा भी हुआ डैमेज, कोयला परिवहन हुआ प्रभावित

by Kakajee News

कोरबा। इस वक्त की बड़ी खबर कोरबा से निकलकर सामने आ रही है। जहां चलती मालगाड़ी का एक डिब्बे का चार पहिया पटरी से उतरा नीचे, मालगाड़ी 800 मीटर तक चलती रही जहां डिब्बा अलग अलग हो गया है। वहीं पटरी का एक बड़ा हिस्सा भी डैमेज हो गया है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी 10 नम्बर का डिब्बा का कपलिंग टूटने से बीच से अलग अलग हो गया है। यह मालगाड़ी एस.ई.सी.एल. जूनाडीह साइडिंग से कोयला लोडकर कोरबा की ओर जाने निकली थी, इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। यह घटना कुचेना के पास घटित हुई है। जिसके बाद से इस लाइन में कोयला परिवहन प्रभावित हो गया है। इस हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी कर्मचारी के अलावा एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुुंच गए हैं।

Related Posts