पिकनिक मनाने साथियों के साथ आए युवक नहाने के दौरान रविवार के दोपहर 2 बजे के करीब पानी में डूब गया था जिसे ढूंढने के लिए घटना के शाम से ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा प्रयास किया जा रहा था वही एसडीआरएफ की टीम के सफलता मिलने नहीं देख जिला प्रशासन के द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी।आज पांचवे दिन युवक का जहा डूबा उससे करीब महज 100 मीटर की दूरी पर पत्थर के किनारे शव लगा मिला जिसे तत्काल एनडीआरएफ की टीम के द्वारा निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा सोनपुरवा उज्जवल प्रसाद यादव पिता रामजी यादव उम्र 20 वर्ष अपने अन्य साथियों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने पलटन घाट आया था जो दोपहर 2 बजे के करीब नहाने के दौरान डूब गया था डूबने के बाद शाम से ही एसडीआरएफ की टीम को शव को ढूंढने के लिए बुलवाया गया था परंतु एसडीआरएफ के टीम को सफलता मिलने नहीं देखा एनडीआरएफ की टीम जिला प्रशासन के द्वारा बुलवाया गया।
मंगलवार की शाम को एनडीआरएफ की टीम पहुंचने के साथ ही शव को ढूंढने का काम प्रारंभ कर दी कर दिया गया था वहीं बुधवार को दिनभर एनडीआरएफ की टीम मेहनत करते रही परंतु सफलता नहीं मिल सकी आज सुबह जब एनडीआरएफ की टीम पुनः उज्जवल के शव को ढूंढने के लिए पानी में उतरने की तैयारी कर ही रही थी तो पत्थर के किनारे उसका शव दिखा जिसके बाद तत्काल एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
139
