कुड़ेकेला:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को धरमजयगढ़ ब्लॉक के कुड़ेकेला ग्राम पंचायत पहुंची। यह कार्यक्रम हरिश्चंद्र राठिया व कार्यक्रम के संचालन छाल भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, ग्राम सरपंच संतराम, उप सरपंच प्रवीण गुप्ता, महामंत्री लालू ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी छत्तीसगढ़ के जनक अटलविहारी बाजपेयी व राष्ट्र पिता महत्मा गांधी के छायाचित्र पर दीपक प्रज्वलित फूल माला अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गान कर आगे का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसके साथ अन्य अतिथियों के स्वागत में छात्रों के द्वारा स्वागत गीत भी गाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, आधार कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी अन्य विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं योजना के लाभ के बारे में बताया गया। वहीं, इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। जिसमें सुआ व करमा नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। वहीँ कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की संकल्पना साकार करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
103
previous post
