कांकेर। नक्सलियों के बैनर पोस्टर लगाने वाले 6 नक्सल सदस्यों को कांकेर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार नक्सल सदस्य मोटर सायकिल से बैनर पोस्टर लगाने आ रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरा बंदी कर इन्हे गिरफ्तार किया है।
कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतागढ़ के बडेधीसा के जंगल से नक्सली बैनर पोस्टर लेकर अंतागढ़ की ओर आ रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम नवागांव नदी पूल के पास सड़क पर पुलिस के द्वारा मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर आने जानें वाले वाहन और चालको की चेकिंग की गई। चेकिंग में पुलिस को 3 मोटर सायकिल सवार लोगों से 3 नग लाल बैनर व 50 नग नक्सल पॉम्पलेट मिला। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया की सभी नक्सलियों के प्रचार प्रसार संगठन के सदस्य है।
पकड़े गए नक्सल सदस्य अंतागढ़, ताडोकी के बड़ेधौंसा निवासी लखन लाल नुरूटी, शैलेन्द्र कुपाल, सुकरेन ध्रुव, हेमराज मंडावी, हरिश कुमार बघेल, सुनहेर गावड़े शामिल है जो अंतागढ़ की ओर नक्सली बैनर पोस्टर लगाने आ रहे थे। नक्सलियों से पुलिस ने बैनर, पोस्टर, 4 मोबाईल व तीन मोटर सायकिल बरामद किया है।
गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को बताया की बैनर पोस्टर लेकर अंतागढ़ के शासकीय शराब दुकान के करीब बैनर लगाकर दहशत फैलाना चाहते थे। नक्सलियों की साजिश को नाकाम करने में पुलिस सफल रही वही गिरफ्तार नक्सल सदस्यों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
