माघ पूर्णिमा पर दीपों से जगमग हुआ गणेश तालाब, संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन, मछली व कच्छप को खिलाई आटा की गोलियां

by Kakajee News

रायगढ़। स्वयंसेवी संस्था ‘शाम की रौनक’ ने इस साल भी माघ पूर्णिमा पर शहर के मध्य स्थित गणेश तालाब में दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान पूरा गणेश तालाब दीपों की रोशनी से जगमगा गया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का भी आयोजन किया गया। तालाब की मछलियों, कच्छप व बतखों को आटा की गोलियां बनाकर खिलाई गईं।

स्वयंसेवी संस्था ‘शाम की रौनक’ की ओर से आयोजित माघ पूर्णिमा उत्सव पर बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और तालाब के मेड़ पर 500 दीप प्रज्जवलित किए। विजयपुर की मारुति भजन मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। उसके बाद शहवासियों ने मछलियों, कछुवा व बतखों को सवामणी आटा की गोलियां बनाकर खिलाईं। सुंदर कांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

सेवानिवृत्त वन अधिकारी जुगल किशोर स्वर्णकार व समाजसेवी महादेव प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शाम की रौशन टीम के तत्वावधान में गणेश तालाब में माघ पूर्णिमा पर दीपोत्सव का यह दूसरा साल था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने शहर में शांति व खुशहाली की कामना की। सभी ने इस आयोजन की खूब तारीफ की। कार्यक्रम को सफल बनान में नटवर जैन, प्रेम राठी, संतोष शर्मा, भीम देवांगन, विनोद शर्मा, सुभाष अग्रवाल, देवनाथ पटेल, मनोज मिश्रा, अमन, पवन, मुकेश अग्रवाल, अजय केडिया आदि का योगदान रहा।

Related Posts