धमतरी। धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल मे डीआरजी नगरी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।जिसमें पांच लाख रूपये का एक ईनामी नक्सली को सुरक्षा बलो ने ढेर किया है।साथ ही कुछ नक्सली घायल होने की संभवना पुलिस जता रही है।बताया जा रहा है कि नगरी डीआरजी की टीम रोज की तरह सर्चिंग पर निकली हुई थी।इसी दौरान ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल मे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया।जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों की ओर फायरिंग किया गया।करीब 1-2घंटे भर तक चले मुथभेड़ में दोनो ओर से 250-300 राउंड फायरिंग हुई।वही सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हालिस किया है।जबकि बाकी नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग जाने में सफल हुए।जवानों ने घटना स्थल से नक्सलियों के दैनिक उपयोगी का सामान, वर्दी, नक्सली साहित्य, एक नाग एलएलआर हथियार और एक मैगजीन भी बरामद किया है।पुलिस की माने तो मारे गए नक्सली अरूण मंडावी सीतानदी एरिया कमेटी का सदस्य एवं रावस समंवय कमेटी का कंमाडर है।जिसके उपर सरकार ने 5 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस का कहना है कि घटना के समय मौके पर करीब 15 की संख्या में नक्सली थे।बहरहाल पुलिस प्रशासन ने मुठभेड के बाद से इलाके में सर्चिंग बढा दी है।
104
