कुल्हाडी मारकर पत्नी की हत्या, चरित्र शंका के चलते आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by Kakajee News

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति चैतराम धनवार ने अपनी पत्नी बंधन बाई धनवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते यह घटना घटी।
पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी पर हमला किया है पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी चैतराम धनवार की उम्र 45 साल लगभग है वही मृतिका बंधन बाई की उम्र 43 साल है।आरोपी चैतराम धनवार पाली सपोलवा निवासी है बरपाली गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

चार बच्चे है जहा उसकी बड़ी बेटी का शादी भी अपने ससुराल बरपाली में किया है। अपनी बेटी दमाद के घर पर आरोपी और उसकी पत्नी अलग रहते है और खाना पीना अलग बना कर खाते पीते थे।
बुधवार की सुबह मृतिका खाना खा रही थी इस दौरान आरोपी पति चैतराम आया और विवाद करने लगा जहा विवाद बढ़ गया और कुल्हाड़ी से हमला करने लगा।मृतिका ने हमला के दौरान चीखपुकार और बचाव बचाव की आवाज लगने लगी जहां मौके पर जाकर देखी तो खून से लतपट मृतिका पड़ी हुई थी।
और इसकी सूचना ग्रामीणों को दिए गए जहां कोटवार के माध्यम से कटघोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की गई जांच के लिए डॉग स्क्वॉड को फिर मौके पर बुलाया गया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Comment