ईशा अग्रवाल बनी एम.बी.बी.एस डॉक्टर बढ़ाया खरसिया का मान

by Kakajee News

खरसिया नगर की प्रतिष्ठित फर्म सुनिल टायर के संचालक अरुण अग्रवाल की सुपुत्री ईशा अग्रवाल ने बलिराम कश्यप मेमोरियल गवरमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर  से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई पूर्ण की । एम.बी.बी.एस डॉक्टर बनने से उनके परिजनों रिश्तेदारों और बाल सखाओं ने खुशी जाहिर की |डॉ . ईशा अग्रवाल प्रारम्भ से ही मेधावी छात्रा रही हैं । उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओपी जिंदल स्कूल एवम यूनिसन वर्ल्ड स्कूल देहरादून में पूर्ण की । ईशा ने अपने पहले ही प्रयास मे नीट परीक्षा पास करके जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया । डॉ . ईशा अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व गुरुजनों को दिया है । ईशा अग्रवाल की सफलता में उनकी माताश्री संगीता अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । डॉ ईशा अग्रवाल को डॉक्टर बनने की बहुत शुभकामनाये और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं | डॉ ईशा अग्रवाल के चिकित्सक बनने से खरसिया वासियों व अंचल के लोगो को विश्वशनीय चिकित्सा की सुविधाएं प्राप्त होगी।

Related Posts