रायगढ़। जिले के सोमवार की दोपहर तहसील कार्यालय में अचानक बेहोश होकर एक बुजुर्ग गिर पड़ा। बुजुर्ग की हालत को देखते हुए तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जवाहर लाल चौधरी 71 साल, निवासी उच्चभिट्ठी सोमवार सुबह अपनी निजी जमीन से संबंधित कार्य के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचा था। बताया जा रहा है कि करीब 11ः30 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे परिसर में ही गिर पड़े। घटना को देख वहां मौजूद कर्मचारी, अधिकारी और आम लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थिति गंभीर होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को तत्काल अपर कलेक्टर के शासकीय वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
61
