रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिकिटवानी के मुडाटिकरा मोहल्ले में दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच चुकी है। इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कोई और नही उसका अपना ही बेटा है। आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को धरमजयगढ़ के चिकटवानी के मुडाटिकरा मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला मिरीना लकड़ा का खून से लथपथ हालत में लाश मिली थी वहीं 9 साल की बच्ची अगस्तिना लकड़ा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धरमजयगढ़ पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी तक पहुंच चुकी है। इस घटना को बुजुर्ग महिला के सगे बेटे ही अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि संदीप लकडा 40 साल शनिवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर बुजुर्ग महिला मिरीना लकड़ा के साथ उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया और फिर आरोपी ने पास ही रखे डंडे से बुजुर्ग महिला पर ताबड़तोड हमला कर दिया।
इस दौरान बीच-बचाव करने आई 9 साल के मासूम पर भी आरोपी हमला कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग महिला मिरीना लकड़ा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंच गया था, जहां उसकी बड़ी बेटी का पैर का इलाज जारी है।
बहरहाल धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी के लोकेशन के आधार पर रायगढ़ पहुंची जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
8
