BREAKING NEWS : बीएसपी ने उतारे तीन उम्मीदवार रायगढ़ से इन्नासेंट कुजूर को बनाया प्रत्याशी

by Kakajee News

रायगढ़। लोकसभा चुनाव का पहला चरण आज से चार दिन बाद शुरू हो जाएगा और इससे पहले अब चुनावी मैदान में बीएसपी ने भी अपनी ताल ठोंक दी है। आज जारी अपनी लिस्ट में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने रायगढ़, बिलासपुर व सरगुजा से तीन नामों की घोषणा करते हुए अपनी उपस्थिति दर्शाने की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन द्वारा जारी इस लिस्ट में सरगुजा सुरक्षित सीट से संजय एक्का, बिलासपुर सामान्य सीट से अश्वनी रजक और रायगढ़ सुरक्षित सीट से इन्नोसेंट कुजूर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

बीएसपी द्वारा आज दोपहर जारी इस लिस्ट में तीन प्रत्याशियों की घोषणा के बाद यह बात साफ हो गई कि बीएसपी भी अब विधानसभा चुनाव की तरह छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 3 सीटों पर ताल ठोंककर मैदान में उतर गई है। बसपा के मैदान में आने से कांगे्रस को नुकसान होनें की संभावना है। चूंकि बसपा का अपना वोट बैंक है। साथ ही साथ इस बार गठबंधन में बसपा कांगे्रस से टक्कर लेनें के लिये उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब के अलावा अन्य प्रदेशों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करके चुनाव को रोचक बना रही है।

Related Posts