दर्दनाक हादसाः घर में अचानक लगी आग से जिंदा जलकर तीन मासूम बच्चों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र में बीती रात घर में घर में आग लगने की घटना में तीन मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरिमा में शनिवार की रात एक घर में आग लग जाने से घर के अंदर सो रहे तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चो की मां घर का दरवाजा बाहर से बंद कर पड़ोस में किसी काम के सिलसिले में गई थी वहां से जब वापस लौटी तो अपने घर को आग के लपटों में घिरा हुआ देखकर उसके पैरों तले जमीन सरक गई। घर में आग लगने की खबर देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई जिसके आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक पूरा का पूरा आग में जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि घर में लगे आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्ची समेत एक बालक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Related Posts