विष्णु के सुशासन में भाजपा ने जो कहा वो किया महतारी वंदन का पैसा हर माता बहनों के खाते में आना मोदी की गारंटी का प्रत्यक्ष उदाहरण: गुरुपाल भल्ला

by Kakajee News

जांजगीर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम जांजगीर लोक सभा के सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला अपने प्रभार क्षेत्र के आठों विधानसभा में सतत जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता से जुड़े है इस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आज पामगढ़ विधानसभा के ग्राम कोसा एवम मुलमुला के बूथ में उन्होंने सैकड़ों बताओ एवम बहनों के साथ महतारी वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद से ही विष्णु देव साय जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ की विवाहित माताओं एवम बहनों को 1 हजार रुपए महीने की राशि का सहयोग प्रारंभ किया था कल दिनांक 01 को उसकी तीसरी किस्त भी बहनों के खाता में आ गया,इस आभार कार्यक्रम में श्री भल्ला शामिल हुए आज के इस कार्यक्रम में उनके साथ विधानसभा प्रभारी पंकज तिवारी,मुलमुला मंडल अध्यक्ष उद्यलिक साहू सहित अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Related Posts