रायगढ़। भारी गर्मी के बाद भी रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार फिर से रिकार्ड मतदान ने नया रिकार्ड बनाया है। शाम 5 बजे तक रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में लगभग 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है और सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान धरमजयगढ़ विधानसभा में 81.76 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहां से कांगे्रस के विधायक लालजीत राठिया हैं और कांगे्रस के गढ़ में भारी मतदान को लेकर भाजपा भारी उत्साहित होते जा रही है। एक जानकारी के अनुसार रायगढ़ संसदीय सीट की सभी 8 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत कुछ इस प्रकार है। जो कि शाम 5 बजे तक का आंकडा है-
रायगढ़ लोकसभा में कुल मतदान – 75.84 प्रतिशत दर्ज हुआ है और विधानसभा वार आंकड़ो में धरमजयगढ़- 81.76 प्रतिशत, लैलूंगा- 80.89 प्रतिशत, खरसिया – 79.97 प्रतिशत, रायगढ़- 71.67 प्रतिशत, जशपुर – 72.55 प्रतिशत, कुनकुरी – 76.14 प्रतिशत, पत्थलगांव – 75.65, प्रतिशत के अलावा सारंगढ़- 70.79 प्रतिशत बताया जा रहा है। मजे की बात यह है कि कांगे्रस प्रत्याशी डाॅ मेनका देवी सिंह सारंगढ़ से आती है जबकि धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आने वाले राधेश्याम राठिया के इलाके में सर्वाधिक मतदान हुआ है। इतना ही नही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा में लगभग 77 प्रतिशत मतदान होनें से इस बार भाजपा की जीत का आंकडा बढ़ सकता है।
123
