रायगढ़। रायगढ़ शहर के गोवर्धनपुर के पास स्थित पचधारी डेम में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। आए दिन यहां नहाने आने वाले लोग चोरी की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं बावजूद इसके इस स्थल पर लोगों की भीड़ कम होनें का नाम नही ले रही है। इसी क्रम में पचधारी डेम में अपनी सहेलियों के साथ पहुंची छात्रा के नगदी रकम एवं दो मोबाईल चोरी चले जाने का मामला सामने आया है। पीडिता की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल क्षेत्र के संत विनोबा नगर बाईपास में रहने वाली ज्योति किंडो ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह कक्षा 9 वीं की छात्रा है। 5 मई की सुबह 11 बजे वह अपनी सहेली सुशीला चैहान, पिकीं सिदार, कंचन यादव चारो पंचधारी डेम नहाने गये थे। इस दौरान उन्होंने एक स्कूल बैग में अपना कपड़ा व दो मोबाईल फोन एक रियलमी कंपनी तथा दुसरा नारजो कंपनी जिसमे जियो कंपनी का तथा नगदी रकम 3 हजार रुपये को डेम के सीढ़ी के पास कपड़े में लपेट कर रखते हुए नहाने चले गए थे।
पचधारी में लगातार हो रही चोरियां
तकरीबन आधे घंटे बाद जब वे सभी नहा कर वापस अपने रखे हुए सामान के पास पहुंचे तो कपड़ा एवं बैग, दोनो मोबाईल फोन एवं नगदी रकम नही था, आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद उनका सामान नही मिला अज्ञात चोर के द्वारा उपरोक्त सभी सामानों की चोरी कर ली गई थी। इससे पहले भी पचधारी डेम के पास से मोटर सायकल, स्कूटी की डिक्की से सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम और मोबाईल चोरी की घटना सामने आ चुकी है।
थाने में दर्ज हुआ मामला
बहरहाल पीड़िता ने कल सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पचधारी में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशेडियो को लगता है जमावडा
बताया जा रहा है कि शहर के सबसे चर्चित पचधारी डेम में नहाने आने वालों के अलावा नशेडियो के लिये भी यह पसंदीदा जगह बन चुका है। यहां नशेडियो का अलग-अलग दल शराबखोरी करते या फिर गांजा पीते आसानी से देखा जा सकता है। जिसके बाद नशे के आगोश में उनके द्वारा यहां पहुंची महिलाओं से छेडछाड, लडाई झगडा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।
पुलिस की समझाईश का नही होता असर
बताया जा रहा है कि पचधारी में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर वहां नहा रहे लोगों को समझाईश देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में नही नहाने की बात कही जाती है। परंतु पुलिस के जाते ही इस स्थल में फिर से लोगों की भारी भीड उमड पडती है। यहां यह कहना गलत नही होगा कि पुलिस की समझाईश का लोगों पर असर नही हो पा रहा है।
