रायगढ़। रायगढ़ जिले में महानगरों की तर्ज पर एक के बाद एक ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। रायगढ़ पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे है। ऐसे ही एक मामले में घर बैठे आॅनलाइन रूपये कमाने के चक्कर में एक महिला लाखों रूपये की ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चपले की रहने वाली एक पीडिता महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह उसके पति एस.के.वाई. कंपनी टेमटेमा में मैकेनिकल इंजिनियर के पद पर है और वह गृहणी काम करती हूं।
महिला ने बताया कि 25 मई को उसके मोबाईल नंबर….. पर मो. नं…..से काल आया और घर बैठे मोबाईल से आनलाईन काम करने की बात कही गई और फिर व्हाटसाप के माध्यम से पूरे डिटेल भेज रहा हूं बोल कर मोबाईल व्हाटअप नं. 9….. से महिला के व्हाटसाप में डिटेल भेजा और बोला कि प्रति गुगल में रेटिंग करना है। जिससे आपको 50 रू. पर रेटिंग मिलेगा बोला। जिसके बाद महिला ने मैसेज के मुताबिक रिप्लाई किया तो उनके द्वारा 150-150 तीन बार कुल 450 रूपये महिला के एकाउण्ट में भेजा गया।
महिला ने बताया कि इसके बाद कहा गया कि अगर आपको जाब करना है तो 2 हजार भेजो उसके बदले 2800 रिटर्न आयेगा। महिला के द्वारा जब पूछा गया कि कैसे पैसे रिटर्न आयेगा तक उनके द्वारा कहा गया कि हमारे हेड है उनके बात करो और उसका आईडी टेलीग्राम के माध्यम से भेजा गया। उसके बाद हेड ने टेलीग्राम के जरिये महिला को बताया कि आपका 2 हजार रूपये शेयर मार्केट में इंवेस्ट होगा और पैसा रिटर्न आयेगा। तब महिला ने 26 मई को 2 हजार रूपये भेज दिया और कुछ देर बाद एक लिंक आया एवं आपका रजिस्टर्ड हो गया है बताया एवं महिला को 2800 रिटर्न किया।
महिला ने बताया कि उसी दिन अज्ञात लोगों के द्वारा कहा गया कि 5 हजार भेजो जिसमें 6800 रिटर्न आयेगा। जिसके बाद महिला ने 5 हजार रूपये खाता नं. 000004…… जो कि रामसिंहपुर लवी रेडिमेंट स्टोर के नाम से दिख रहा था उसमें भेजी और बाद में महिला ने उनसे 6800 भेजने को कहा गया तब उनके द्वारा कहा गया कि 30 हजार भेजिये आपको 42800 रिटर्न मिलेगा। जिसके बाद महिला उनके झांसे में आ गई और फिर 30 हजार उसी खाते में भेज दी। इसके बावजूद अज्ञात लोगों के द्वारा कहा गया कि पैसा नही निकल पा रहा है आपको दो बार 99800 रूपये यूपीआई नं……. एवं 29800 रूपये खाता नंबर…01720781….. नाम नवास में भेजना होगा और उसके बाद टोटल 697000 रूपये वापस करने की बात कहते हुए महिला से अज्ञात ठगों ने कुल 432800 रूपये की आॅनलाईन टेलीग्राम के माध्यम से ठगी कर ली।
पीड़ित महिला ने उक्ताशय की रिपोर्ट खरसिया थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद खरसिया पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
169
