यातायात विभाग में घुस कर बैठा जहरीला करैत, मचा हड़कप, जा सकती थी पुलिसकर्मियों की जान

by Kakajee News

 

कोरबा यातायात विभाग में कुछ कर्मचारी अपना काम कर ही रहे थे वहीं दूसरे कमरे में एक जहरीले करैत ने दस्तक दे रखा था जो एक छोटे चूहे को अपना शिकार बना रखा था जिस पर समय रहते एक सिपाही की नजर पड़ गई फिर क्या था जहरीले करैत को देख हाथ पैर फूल गए ,यह करैत अपने विशेष स्वभाव के लिए जाना जाता है और बिस्तर या आराम करने वाले स्थानों में चढ़कर काटने में महारत रखता है,

ड्यूटी पर टेन एट पुलिस कर्मियों की माने तो उन्हें पता भी नहीं था ऑफिस के अंदर इतना जहरीला सांप कुंडली मार बैठा होगा जब अचानक से नजर पड़ी तब टॉर्च जलाकर उसे देखा गया चमकते साथ ही लगा कि जहरीला करैत है समय रहते नजर पड़ी नहीं तो किसी के भी जान जा सकती थी।

स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि सांप बेहद जहरीला होता है जिसके डसने से तुरंत उपचार की जरूरत होती है नहीं तो जान जाने के आशंका का बढ़ जाती है। 7 फीट का करैत था और चुहे का शिकार करने के बाद कुंडली माल बैठा हुआ था।
जितेंद्र सारथी को दिया गया ,तत्परता दिखाते हुए जितेंद्र सारथी मौके पर पहुँचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया,उनके साहस, धैर्य और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी जहरीले या अन्य सांप को देखे जाने पर उसे न मारें और न ही उससे छेड़छाड़ करें। इसके बजाय रेस्क्यू टीम या 112 सूचित करें ताकि प्रशिक्षित टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
यह घटना जागरूकता, सहयोग और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण बन गई है। प्रशासन ने सभी से प्रकृति के साथ समन्वय और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Comment