अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में मिला 171 मरीजों को लाभ

by Kakajee News

रायगढ़ :- अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा रायगढ़ में 14 सितंबर रविवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 171 मरीजो को नेत्र जाँच का लाभ मिला। मरीजों की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर. के. अग्रवाल द्वारा की गई । इस शिविर में 68 मरीजो को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया वही 58 मरीज़ों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है जिसका वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा । 68 को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया । जांच के दौरान 21 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श दिया गया । अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा रायगढ़, छत्तीसगढ़ में अगला नेत्र शिविर 12 अक्टुबर 2025 दिन-रविवार को आयोजित होगा । वही रायगढ़ की मुख्य शाखा की इकाई अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर आश्रम डभरा में 15 सितंबर को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 17 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों की जांच डॉक्टर नवीन पटेल द्वारा की गई।

Related Posts

Leave a Comment