235
रायपुर। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता के खत्म होते ही एक बार फिर से तबादला का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर छत्तीसगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी प र्यन्त कलेक्टर जिला कांकेर में पदस्थ किया गया है। इस तबादले में अभिजीत सिंह कलेक्टर जिला कांकेर को अस्थाई रूप से आगामी जादेश पर्वना विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं वासु जैन अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
