108 के मैनेजर का अपहरण कर जमकर पिटाई, पीड़ित का आरोप इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश

by Kakajee News

 

कोरबा में जन सेवा उपलब्ध कराने वाली 108 की सेवा का प्रबंधन देखने वाले प्रिंस पांडे का एक चालक ने अपहरण कर लिया उसे बंधक बनाकर रखा गया और बुरी तरह उसकी पिटाई की गई।कोलकाता के मूल निवासी प्रिंस पांडे जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर की ओर से कोरबा में 108 सेवा का प्रबंधन देखते हैं।प्रिंस पांडे का आरोप है कि उनका 108 के ही एक चालक मोतीलाल यादव ने किरण चौहान नामक महिला के साथ अपहरण कर लिया।

प्रिंस पांडे ने बताया कि पहले तो मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित ऑफिस में पीटा गया फिर वहां से ले जाकर दो-तीन और गांव में पीट कर दादर के समीप एक घर में बंद कर दिया गया।प्रिंस ने होश में आने के बाद अपने मोबाइल से उड़ीसा में अपने एक दोस्त और कोरबा पुलिस को अपना लोकेशन शेयर किया। जहां से प्रिंस को छुड़ाकर पुलिस ले आई है। बताया जाता है कि प्रिंस ने आदतन शराबी चालक मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था जिसके कारण वह नाराज था इस कार्रवाई से किरण चौहान भी रुष्ट थी।
प्रिंस पांडे ने बताया कि पिछले 9 माह से वह कोरबा जिले में अपना सेवा दे रहा है मोती यादव कुछ दिन पहले शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था इसका विरोध करने पर वह उसके साथ बदतमीजी करने लगा और इसने इसकी रिपोर्ट रायपुर मुख्यालय में दी इसके बाद उनके द्वारा कहा गया कि उन्हें कुछ दिनों के लिए होल्ड कर दिया जाए वही किरण चौहान नामक स्टाफ है जो emt के पद पर पदस्थ है उसकी भी शिकायत है जो इस नुस्खे शिकायत रायपुर मुख्यालय में की थी उनका भी जवाब आया कि कुछ दिनों के लिए उसे भी बैठा दिया जाए जब यह बात दोनों को कही गई उसके बाद दोनों ने बात करने के बहाने जिला अस्पताल चौकी के बगल में बने रूम में बातचीत करने को लेकर गए जहां पीछे से मोती ने पहले डंडे से मारा और बेहोश हो गया किसी तरह से दोनों ने एक निजी एंबुलेंस से लेकर कोरकोमा की तरफ ले गए जहां वहां भी उनके साथ पिटाई की गई और उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया उन्हें इंजेक्शन भी दिया गया इसके बाद वह बेहोश था किसी तरह जब उसे कुछ देर बाद आधी रात को होश आई उसके बाद उसने अपने दोस्त को लोकेशन शेयर कर अपनी बात बताई और पुलिस को भी शेयर किया जहां पुलिस मौके पर पहुंच लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू कर सिविल लाइन थाना लाया गया।

प्रिंस पांडे के शरीर पर मारपीट के गहरे निशान है वही सर पर भी चोंट आए हैं उसने इसकी जानकारी 108 के रायपुर मुख्यालय में दे दिया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment