बलौदा बाजार में हिंसा रोकने में नाकाम तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को देर रात्रि राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है

by Kakajee News

 

सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद भीड़ ने हाथों में तलवार लाठी डंडे लेकर कलेक्टर व एसपी कार्यालय को आग लगा दिया था। सैकड़ो गाड़ियां जला दी थी। साथ ही राहगीरों से मारपीट भी की थी। देश के तिरंगा झंडा को उतारकर सफेद झंडा लहरा दिया था…

कलेक्टर ,एसएसपी को पहले सरकार ने जिले से हटा दिया था। अब आईपीएस सदानंद कुमार व IAS कुमार लाल चौहान को निलंबित कर दिया गया

मामले की होगी जांच…
छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश करेंगे न्यायिक जाँच जाँच समिति 3 माह के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट देंगे
राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है l राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जाँच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच का आदेश जारी किया है l छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश श्री सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जाँच कर 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे…

Related Posts