103
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण के नटराज चौक के पास स्थित गोल्डन शू हाऊस में आग लगने से लाखो का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट हाउस की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है। आग लगने के बाद काम कर रहे कामचारियो ने भाग कर अपनी जान बचाई है। आग लगने से लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
मिलीं जानकारी अनुसार,आज सोमवार की सुबह 9.30 बजे लगभग गोल्डन शू हाऊस में शार्ट सर्किट के वजह से अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर काम कर कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई वही दुकान के अंदर अधिक धुआं भर गया। घटना के बाद आस पास की दुकानों में हड़कम मच गई। शिवरीनारायण थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर टीम पहुंची,वही दमकल की टीम भी पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। नुकसान का अकड़ा नही आया है मगर लाखो रु की नुकसान पहुंचा है।
