जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर

by Kakajee News

जिला नारायणपुर के तहत माड़ के कोहकमेट थाना क्षेत्र में 30 जून से नक्सल विरोधी अभियान जारी है। अब तक मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कम से कम पांच नक्सलियों के मारे जाने और कई माओवादियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
संयुक्त अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान अभी भी जारी है।

Related Posts