बाईक सवार युवक पर जंगली सुअर से किया अचानक हमला, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

by Kakajee News

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम अर्जुनी में गुरूवार की सुबह जंगली सूअर ने बाईक सवार एक युवक पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा के ग्राम अर्जुनी में गुरूवार की सुबह जंगली सूअर ने बीच सड़क पर मोटर साइकल सवार पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस घटना में मोटर सायकल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अज्ञात युवकों को स्थानीय लोगों ने भाटापारा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद वन विभाग एवं भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts