कोरबा। देसी शराब दुकान में रात के वक्त चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है जहां शराब दुकान के पीछे से सेंघमारी कर चोर अंदर घुसे और दुकान के अंदर लगभग पांच पेटी देशी शराब और गले में रखें लगभग 5000 नगदी रकम ले भागे।
देसी शराब दुकान में रात के वक्त दो कर्मचारी तैनात थे जहां सुबह होने पर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी हुई और इसकी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी को दी गई इसके अलावा सर्वमंगला चौकी और कुसमुंडा थाना को भी दी गई।
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की माने तो रात 2:00 बजे तक लगभग वह घूम घूम कर देख रहे थे देर रात अचानक बारिश बढ़ गई और वह स्टोर रूम पर चलेगा इस दौरान शायद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा सुबह होने पर जब पीछे जाकर देखें तो चोरों ने पीछे दीवार फूटा हुआ था।
घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की। जहां ड्यूटी प्रसनाथ कर्मचारी से पूछताछ की गई वहीं कर्मचारियों का बयान दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज पर दिख रहा है कि कर किस तरह अंदर घुसता है और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
वहीं कर्मचारियों ने शराब सप्लाई करने वाले प्लेसमेंट एजेंसी को भी दी जहां मौके पर पहुंचे घटना क्रम की जानकारी ली।
कुसमुंडा थाना पुलिस की माने तो इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच करवाई की जा रही है।
