दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों का बुरा हाल

by Kakajee News

रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क में पैदल चल रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटरीमाल से रायकेरा जाने वाली सड़क में अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए राह चलते एक बुजुर्ग ग्रामीण भूखाउ राम चौहान पिता समारू चौहान 62 साल निवासी कोटरीमाल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर बाईक के कुछ टूटे हुए पाट्र्स मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि बाईक सवार युवक के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
बहरहाल सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिये भेजते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।

Related Posts