सामूहिक बलात्कार के मामले में वित्त मंत्री ओपी ने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने करेंगे पहल, पहचान उजागर न हो इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक में हुई एक 27 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज कहा कि यह घटना न केवल निदंनीय है बल्कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये वे फास्ट टैªक के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने के लिये पहल करेंगे। साथ ही साथ पीड़िता की पहचान उजागर न हो इस पर सभी राजनीतिक दलों को ध्यान दिया जाना चाहिए और पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट है। 24 घंटे के भीतर पीड़िता की रिपोर्ट के बाद एक नाबालिग सहित 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और एक आरोपी की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई है। ओपी चौधरी ने शराब तस्करी को लेकर भी अपनी बात रखी, उनका कहना था कि ऐसे मामलों में वे शुरू से ही सार्वजनिक तौर पर कडी से कडी कार्रवाई पर जोर दे रहे हैं। वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने पीड़ित आदिवासी महिला को शासन की तरफ से उचित मुआवजा देने की भी बात कही।

Related Posts