कांकेर. कांकेर मुख्यालय में स्थित गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला के कंकाल के पास टूटी चुडिया और चांदी का पायल भी मिला है. पास ही साड़ी में लपेटा कंकाल मिला है. कांकेर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है.
कांकेर कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में महिला का नरकंकाल मिला है. फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की टीम पड़ताल कर रही है. थाने में गुम इंसान की सूचना का रिकार्ड खंगला जा रहा है.आगे की पहचान की कार्यवाही की जा रही है.कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पैर की हड्डी में पायल और हाथ के हड्डी में है टूटी हुई चूड़ियां बरामद किया है. कांकेर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
गौरतलब हो कि गढ़िया पहाड़ में रोजना सैकड़ो पर्यटक पहुंचते है जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है.इससे पहले भी पहाड़ में कई घटनाएं सामने आई है.
