जगदलपुर, बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावण्ड में रविवार की शाम को एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई, जहाँ गांव के ही दो मासूम बच्चे एक डबरी में डूबने से उनकी मौत हो गई, इस घटना से गांव में मातम छा गई, वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, वही पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी श्री राठौर ने बताया कि पिपलावण्ड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े 3 साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के 4 वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप के माँ के साथ नल में पानी भरने के लिए गए हुए थे, पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए, महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नही दिए, महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की, जहाँ मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया, परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बच्चों के मौत से घर में मातम छा गया और पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है,
122
