कबीरधाम। कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहला मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर चिल्फी घाट में शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया।
घटना घाट में हनुमान मंदिर के नीचे मोड़ पर हुई।हादसे में बाइक सवार के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए थे। वह घाट पर खून से लथपथ पड़ा था। एंबुलेंस के जरिए शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहगांव निवासी जगजीवन राम बंजारे (50) के रूप की गई है। इसी प्रकार दूसरा मामला आज शनिवार सुबह 5 बजे की है।यह हादसा सिटी कोतवाली कवर्धा थाना क्षेत्र के रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में सोनपुरी गांव में हुई है।
जहां एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक है कि लाश को देखने में लोगों की रूह कांप गई। क्योंकि, लाश के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। लाश करीब 100 मीटर तक टुकड़ों में फैल गया था। मृतक की पहचान डुलेंद्र नाथ योगी निवासी सोनपुरी के रूप में हुई। तड़के सुबह अंधेरा होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह जब लोगों की चहल पहल बढ़ी तो सड़क पर बिखरे लाश को देखा। तब पुलिस को सूचना दी। लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक्सीडेंट किस गाड़ी से हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ कि मृतक तड़के सुबह रोड पर क्या कर रहा था।आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आज शनिवार को दोनों शव का संबंधित क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में पीएम बाद शव को परिजन को सौंपा गया।
91
