बिलासपुर, Bilaspur Forest News: अचानकमार टाइगर रिजर्व, वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति तथा नोवा नेचर सोसायटी एवं छत्तीसगढ़ वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के संयुक्त तत्वाधान में दो से चार दिसंबर को बटरफ्लाई मीट का आयोजन अचानकमार टाइगर रिजर्व में किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति प्रेमी , छात्र – छात्राएं तथा वन्य जीव तितलियों की फोटोग्राफी करने वाले शरद को को तितलियों के बारे में जानने और समझने का अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना है , ताकि तिथियों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को समझा जा सके। आयोजन के दौरान अचानकमार टाइगर रिजर्व के पदाधिकारी वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के सचिव गौरव , सूरज वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन के प्रतिभागियों को पहचानने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
आयोजन के आधार पर अचानकमार के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें सूचकांक में वृद्धि की जा सके कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को विभाग तथा सहयोगी संस्थाओं द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। डायरेक्टर एसके जगदीशन विविधता सूचकांक में प्रमुख योगदान देने वाले खूबसूरत के सर्वेक्षण तथा अवलोकनार्थ बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जा रहा है आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से जैसे नागपुर, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली आदि से बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों के आने की संभावना है। आयोजन समिति ने प्रदेश के सभी को इस आयोजन में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। वर्तमान में कानन पेंडारी ऑफ अचानकमार टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में अलग-अलग प्रजातियों की टिप्पणियां उड़ान भर्ती है पूर्व में टाइगर रिजर्व में तितलियों को लेकर सर्वे भी हुआ है अब इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही यहां लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
