211
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित नरसिंहगढ़ रोड पर मंगलवार रात करीब दस बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरसिया पहुंचाया गया था, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय हेमराज गौर पुत्र रामकेश गौर ग्राम हबीबगंज सरखंडी में रहता था। वह प्राइवेट काम करता था और मंगलवार रात करीब दस बजे काम से घर लौट रहा था। इस दौरान गुर्जर ढाबा के पास उसकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला, जबकि गंभीर रूप से घायल हेमराज को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था।
