फंदे पर लटका मिल गार्ड की पत्नी का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

by Kakajee News

 

कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा के आवास क्रमांक एनएफ 25 सीएसईबी कालोनी में कमलाबाई 40 वर्षीय की फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पति को आज सुबह इस बारे में जानकारी हुई जब उसने पीछे से जाकर कमरे की स्थिति देखी। कमला ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में पति को कोई जानकारी नहीं है।

मृतिका का पति तांतीराम आबकारी विभाग का गार्ड है और बालको रोड स्थित रामपुर शराब दुकान में कार्यरत है। बताया गया कि घर मे कुल 4 लोग निवासरत है। पति-पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे।रविवार की सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पीछे से जाकर कमरे का जायजा लिया। तब मालूम हुआ कि वह फांसी के फंदे पर लटकी है।

तांतीराम ने बताया कि पिछले कुछ सालों से वो रामपुर स्थित शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करता है शनिवार की रात जब वो काम कर घर वापस लौटा तो दोनो एक साथ खाना खाया उसके बाद कमरे में सोने चले गए इस दौरान उसने बहुत दिनों बाद काफी समय तक घर परिवार की बात भी कर रही थी उसका 24 साल का बेटा है उसकी शादी जल्दी करने की बात कह रही थी।इन सब बात से वो बेहद खुश था कि बहुत दिनों बाद इस तरह से बात कर रही है सुबह जब उठा तो वो नही थी घर के आंगन में पाइप में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और वो चीखपुकार मचाने लगा।

पिछले 3 महीने से पत्नी का व्यवहार अचानक से बदल गया था वह अक्सर मोबाइल पर धार्मिक चीज देखती थी और घर से बाहर नहीं निकलती थी।बाहर जाने पर वो कहती थी कि उसे पसंद नही है।

महिला का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। घटना से जुड़े कारणों के बारे में जांच की जा रही है। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे जांच पड़ताल करेगी।

Related Posts