माँ ने दो बच्चों के साथ पिया जहर , मासूम की मौत दो की हालत गंभीर

by Kakajee News

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव में घटना सामने आई है जहा मां ने दो बच्चों के साथ जहर सेवन कर जान देने का प्रयास किया वही इस घटना में एक चार साल की मासूम की मौत हो गई मां और बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि बुंदेली गांव में मधु कश्यप का परिवार निवास करता है जो खेती किसानी का काम करता है पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा है। मंगलवार की सुबह यह घटना सामने आए जहां मधु कश्यप किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था इस दौरान उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने अपनी बड़ी बेटी 7 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय छोटे बेटे शिवम को जहर पिला दिया उसके बाद उसने खुद जहर का सेवन कर लिया इस घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ती गई पास में ही रहने वाले परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब वो मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहां कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया तीनों की हालत को देखते हुए मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया वही बेटों की हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया वहीं डॉक्टर ने चार वर्ष के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

संगीता कश्यप की चाची जानकी भाई ने बताया कि पति-पत्नी और दो बच्चे घर पर रहते हैं जहां संगीता का पति मधु किसी काम से बाहर गया हुआ था जब उन्हें घटना की जानकारी मिली इस दौरान में मौके पर पहुंची और तीनों की हालत गंभीर थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है पहले संगीता ने जहर सेवन किया उसके बाद अपने दोनों बच्चों को जहर पिला दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते संगीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Related Posts