नक्सलियों को ढेर कर जवानों ने कंधे में लादकर लाये शव, नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़

by Kakajee News

जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन शुरू हुआ, इस ऑपरेशन में पुलिस जवानों ने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की, वही नक्सलियों के शव को पुलिस जवानों द्वारा कंधे में लादकर मुख्यालय लाया गया,
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को शुक्रवार को सूचना मिली की ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के लीडर से लेकर बड़े कैडर आये हुए है, सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा जिला, नारायणपुर जिला के अलावा अन्य पुलिस टीमों की एक संयुक्त टीम को नक्सलियों के गढ़ को भेदने के लिए भेजा गया, सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। जवानों ने यहां 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया, फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों ने सभी 31 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है, इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद सभी जवान सही सलामत जंगलों से वापसी करना भी शुरू कर दिया है, पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में देखा गया है कि नक्सलियों के शव को जवान अपने कंधें पर उठाकर पैदल मुख्यालय लौट रहे हैं,

Related Posts