कार ने बाइक को सामने मारी ठोकर,युवक की हुई मौत, चालक के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले के इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने सामने जोरदार ठक्कर हुए, हादसे में युवक को गंभीर चोट आने से मौत हुई है। कार चालक के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है,घटना अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी अनुसार युवक दुर्गेश कौशिक जोकि केएसके प्लांट में ऑपरेटर के पद पर ठेका कर्मचारी है। शुक्रवार को वह अपने काम पर जा रहा रहा था इस बीच पता चला की केएसके प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर वापस घर अकलतरा आ रहा था इस बीच रात्रि 10.30 इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार सीजी 11 बीजे 6478 चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलते हुए सामने से बाइक को जोरदार ठोकर मारी थी हादसे में दुर्गेश कौशिक को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया था। आज शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। वही वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Posts