हादसे के बाद कार में लगी आग , धू- धू कर जलता रहा कार, पुलिस पेट्रोलिंग की नजर पड़ने पर वाहन चालक को निकाला बाहर

by Kakajee News

कोरबा। दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में कार में भीषण आगजनी से हड़कप मच गया वाहन का चालक वाहन में ही फस गया वही वाहन धू धू कर जलने लगा।देर रात पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी की नजर पड़ने पर कार के चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया वही देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना एनटीपीसी के दमकल वाहन खुद दिए जहां मौके पर पहुंच किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे तेज एनटीपीसी के विभागीय कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद वाहन में देखते ही देखते आग लग गई वाहन का चालक केबिन में फस गया जहां चालक की चिक पुकार मचाने पर राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई वही दर्री थाना पुलिस की पेट्रोलियम पार्टी की नजर पड़ने पर तत्काल वाहन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाल इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।वही वाहन धू धू कर जलता रहा। काफी समय बाद एनटीपीसी के दमकल वाहन मौके पर पहुंची जहां आग पर काबू पाया।

दर्री थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी उमेश कुमार ने बताया कि समय रहते अगर चालक को बाहर नहीं निकाला जाता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी इस घटना के बाद वाहन चालक को दर्री एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक हादसे में चालक का दाया पैर फैक्चर हो गया है वही सर पर गंभीर चोटे आए हैं इस घटना के बाद घायल के परिजनों को सूचना दी गई है जहां अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते यह हादसा हुआ है जहां अचानक तेज रफ्तार कर अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया।

Related Posts