कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र का ग्राम सैला में घटना सामने आई है जहाँ पति ने पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।जहा घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतिका सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए मिल रहे थे। महतारी वंदन योजना की राशि सुन्नी बाई के खाते में एक हजार आया हुआ था जिसे निकालने सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से निकाला। दोनों ने इसमें से 200 रुपए खर्च कर शराब खरीदा और एक साथ पीया। इसके बाद सुन्नी बाई ने बचे हुए 800 रुपए मांगे जिस पर पति ने कहा- सब खर्च हो गए।
इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया और पति ने मुक्के से पत्नी के सिर और चेहरे पर जमकर पिटाई कर दिया जहा उसे गंभीर चोंटे आई पहुंचाई जिससे वह बेहोश हो गई। इस घटना के बाद देखते हैं देखते ग्रामीणों के भेद एकत्रित हो गई और जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी तब डायल 112 के माध्यम से सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया गया जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पसान पुलिस को अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनाम कार्रवाई करते हुए परिजनों का बयान दर्ज किया वही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तारी जेल दाखिल कर दिया है।
