बड़ी दुर्घटना टलीः बस और कार में भिड़त के बाद पेड़ से टकराई बस, कार चालक गंभीर, बस चालक व कंडक्टर फरार

by Kakajee News

रायगढ़। गुरूवार की दोपहर रायगढ़-जशपुर मार्ग में अमलीडीह के पास बस और कार की आमने-सामने हुई भिड़त में जहां दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं बस में सवार एक महिला को चोटें आई है। घटना के बाद से बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर तकरीबन दो बजे रायगढ़ से यात्रियों को लेकर जशपुर जा रही अवतार बस अमलीडीह गांव के पास पहुंची ही थी कि घरघोड़ा की तरफ से आ रहे बलेनो कार से आमने-सामने जोरदार टक्कर होते ही पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बस में सवार एक महिला को चोटें आई है। वहीं कार चालक को गंभीर बताया जा रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कार चालक रायगढ़ शहर के जूटमिल क्षेत्र का रहने वाला है और वह चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता है। घायल कार चालक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं जिसके बाद बस सवार यात्रियों को दूसरे वाहन के जरिये उनके गंतव्य की ओर भेजा गया है।

Related Posts